फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पूर्व मंत्री के पिता को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Sat, 22 Nov 2025 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पूर्व ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के पिताजी के अंतिम संस्कार में शामिल सांसद अलीगढ़ स - फोटो : samvad
विज्ञापन
पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के पिता 90 वर्षीय रामचरण उपाध्याय के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार की रात को उनका पार्थिव शरीर बामौली हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां देर रात तक लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शव यात्रा शुक्रवार की सुबह बामौली हाउस से निकली। शवयात्रा मुरसान गेट, कोटा, कपूरा, बमनई सहित कई मार्गों से होते हुए पैतृक गांव बामौली पहुंची। रास्ते भर लोगों ने सड़क पर खड़े होकर दिवंगत आत्मा को अंतिम नमन किया। पैतृक गांव बामौली में पहले से ही भीड़ मौजूद थी।
परंपरा के अनुसार मुखाग्नि उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने दी। उनका अंतिम संस्कार रामवीर उपाध्याय की समाधि के समीप किया गया। इस मौके पर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, सांसद हाथरस अनूप वाल्मीकि, विधायक सदर अंजुला माहौर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा व बृजबहादुर भारद्वाज, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक गुड्डू चौधरी, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप गुरुजी, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर,चेयरमैन श्वेता दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, गिरेंद्र चौधरी, गिरीश पचौरी, चेयरमैन पुरदिलनगर हर्षकांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें