सासनी के वन क्षेत्र सुसायत कलां में अधिक संख्या में उल्लू मौजूद हैं। यह इलाका उल्लू के शिकारियों की सक्रियता के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में सुसायत कलां क्षेत्र में वन विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अन्य जगहों पर भी वन विभाग के अधिकारियों ने कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
सुसायत कलां स्थित वन क्षेत्र में उल्लू के शिकार की रोकथाम के लिए दो गार्ड तैनात किए गए हैं। उल्लू के शिकार की छोटी सूचना को भी गंभीरता से लिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।-अमित मोहन गौड़, वन क्षेत्राधिकारी, हाथरस।