फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली: उल्लू का शिकार रोकेगा वन विभाग, निगरानी के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई

Sun, 08 Nov 2026 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उल्लू के देवी लक्ष्मी के वाहन के रूप में समृद्धि एवं सौभाग्य सूचक होने या पूजित होने और तांत्रिक क्रियाओं के उपयोग में लाए जाने की परंपरा रही है। सामान्य तौर पर दिवाली के दौरान इनके शिकार व व्यापार की घटनाएं सामने आती हैं।
विज्ञापन
उल्लू - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर वन विभाग के सामने उल्लू का शिकार रोकने की चुनौती है। दिवाली की रात हर साल तंत्र विद्या के लिए उल्लू के शिकार की आशंका रहती है। विभाग ने इसकी निगरानी के लिए अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है।

विज्ञापन


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उल्लू के देवी लक्ष्मी के वाहन के रूप में समृद्धि एवं सौभाग्य सूचक होने या पूजित होने और तांत्रिक क्रियाओं के उपयोग में लाए जाने की परंपरा रही है। सामान्य तौर पर दिवाली के दौरान इनके शिकार व व्यापार की घटनाएं सामने आती हैं। इस कारण हर साल उल्लू के शिकार व व्यापार पर प्रभावी रोकथाम के लिए वन विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। इंटर नेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर आईयूसीएन ने जोखिम प्रजाति के रूप में उल्लू को चिह्नित किया है। इस साल भी वन विभाग ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था के चलते अलर्ट जारी किया है।

वन अधिकारियों ने साफ तौर पर निर्देश जारी किए हैं कि दिवाली पर उल्लू के शिकार व व्यापार की घटना पर विशेष निगाह रखी जाए। प्रभागीय वनाधिकारी राकेशचंद्र यादव ने बताया कि सुसायत कलां स्थित वन क्षेत्र व अन्य जगहों पर उल्लूओं के शिकार की रोकथाम के विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें विशेष तौर पर रात के समय गश्त करने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया है। उल्लू के शिकार की छोटी सूचना को भी गंभीरता से लेने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


सासनी के सुसायत कलां पर विशेष फोकस
सासनी के सुसायत कलां स्थित नगर वन में अधिक संख्या में उल्लू मौजूद हैं। ये इलाका उल्लू के शिकारियों की सक्रियता के लिए जाना गया है। ऐसे में इस क्षेत्र में वन विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अन्य जगहों पर भी वन विभाग के अधिकारियों ने कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें