समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने प्रश्नकाल के दौरान राज्यसभा में कहा कि अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों को निर्वासित करते समय अमानवीय रवैया अख्तियार किया जा रहा है और उन्हें हथकड़ियां और बेड़ियां पहनाकर भारत भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने सदन को आश्वस्त किया था कि अमेरिका से भारत सरकार ने वार्ता करके इस अमानवीय कृत्य पर रोक लगवा दी है, लेकिन विदेश मंत्री सदन को गुमराह कर रहे हैं और भ्रामक जानकारी दे रहे हैं।