संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
फिरोजाबाद थाना नारखी के गांव बलू निवासी सुनीता देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया है कि अतिरिक्त दहेज नहीं देने पर सुसराल वाले उसके उसके साथ मारपीट करते हैं। दो साल पहले मारने पीटने के बाद मायके से एक किमी पहले छोड़कर चले गए थे।
पीड़िता का कहना है कि उसके पिता गुलाब सिंह ने तीन साल पहले उसकी शादी नगला बंजारा भाग खोंडा निवासी डाल सिंह हाल से की थी। उस वक्त दान-दहेज भी दिया गया था। लेकिन, शादी के कुछ दिनोंके बाद से ही उसके पति, सास ननद एवं ननदोई ने उससे अतिरिक्त दहेज की मांग की।
नहीं देने पर वे लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। इन लोगों ने उसे खाना देना भी बंद कर दिया। दो साल पहले वे लोग मारपीट कर उसे मायके के गांव से एक किमी पहले छोड़ गए। अब उसका पति दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।