फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से चार पशुओं की मौत पर भड़का आक्रोश, प्रदर्शन

Mon, 19 Jun 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
करंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जरा सी आंधी और बारिश में ही जिले की बिजली व्यवस्थाओं को पोल खुल गई। बारिश से विद्युत खंभों में करंट उतरने और खेतों में क्षतिग्रस्त पड़े ट्रांसफॉर्मर और टूटे तार की चपेट में आकर तीन अलग-अलग स्थानों पर चार पशुआें की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने शहर से लेकर देहात तक बिजली महकमे के खिलाफ आक्रोश जताते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सोमवार को शहर में मुरसान गेट स्थित पंजाबी क्वार्टर के निकट एक पोल में करंट उतर आया। यह करंट पोल के आसपास भरे पानी में फैल गया। इससे यहां से गुजर रहे एक बैल की मौत हो गई। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुस्साए लोगों ने विद्युत महकमे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर, हाथरस जंक्शन के गांव अजीतपुर में छह दिन पहले आई आंधी बारिश में एक विद्युत पोल एचटी लाइन समेत रास्ते में जा गिरा और एक ट्रांसफॉर्मर भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया, शिकायत के बाद भी न तो ट्रांसफॉर्मर को उठाकर रखा गया और न ही टूटे पड़े तारों व पोल को ठीक किया गया।

इसका खामियाजा ये हुआ कि सोमवार को इन तार व पोल की करंट की चपेट में आकर एक कुत्ता और एक बकरी की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए टूटे तार, पोल और ट्रांसफॉमर्स को ठीक करने के नाम पर जेई पर डेढ़ लाख रुपये मांगने का आरोप भी लगाया। अभी तक गांव की इन विद्युत अव्यवस्थाओं को दूर नहीं किया गया है। अजीतपुर गांव भोपतपुर फीडर से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें