मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी निर्देशों के बाद भी गोशाला में सकारात्मक कार्य नहीं कराया गया। स्वस्थ्य एवं बीमार गोवंशों को अलग-अलग नहीं रखा गया था। गोशाला में पाई गई खामियों के आधार पर ग्राम विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया था।
ग्राम पंचायत उघैना में बनी गोशाला का डीडीओ अवधेश सिंह यादव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में गोशाला में कई खामियां मिलीं। इस पर डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी निर्देशों के बाद भी गोशाला में सकारात्मक कार्य नहीं कराया गया। स्वस्थ्य एवं बीमार गोवंशों को अलग-अलग नहीं रखा गया था। गोशाला में पाई गई खामियों के आधार पर ग्राम विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया था।
स्पष्टीकरण के आधार पर पुन: गोशाला का निरीक्षण किया गया। इसके बावजूद भी ग्राम विकास अधिकारी गोशााला में गैरहाजिर पाए गए। इस पर डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी गजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।