फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलने निकली युवती: खेत में ले जाकर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, आरोपियों को तलाश रही पुलिस

Thu, 08 Aug 2024 06:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवती टहलने के लिए हाथरस जंक्शन पर गई थी। वहां उसे एक आरोपी युवक व उसका साथी मिला। इनमें से एक युवक को युवती पहले से जानती थी। आरोपी युवक युवती को खेतों में ले गए। वहां तीन अन्य युवक आ गए। इन सभी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
युवती से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह टहलने निकली एक युवती के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे खेत में छोड़कर चले गए। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली जंक्शन में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता का बागला जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़िता के पिता ने कहा कि 2 अगस्त की सुबह उनकी 23 वर्षीय बेटी टहलने के लिए हाथरस जंक्शन पर गई थी। वहां उसे एक आरोपी युवक व उसका साथी मिला। इनमें से एक युवक को बेटी पहले से जानती थी। आरोपी युवक बेटी को खेतों में ले गए। वहां तीन अन्य युवक आ गए। इन सभी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। 

इसके बाद बेटी के सिर पर जबरदस्ती कुछ डाल दिया, जिससे उसके आधे सिर के बाल गिर गए। आरोपियों से बचकर बेटी किसी तरह से गांव पहुंचीं। किसी ने फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बेटी को अपना घर आश्रम भेज दिया। डर की वजह से बेटी अपना पता नहीं बता सकी। 3 अगस्त को जब उन्हें जानकारी हुई तो वह बेटी को अपना घर आश्रम से अपने घर लेकर आ गए, लेकिन लोक लाज के कारण बेटी चुप रही। अब बेटी ने सारी घटना परिजनों को बताई। 

घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।-श्यामवीर सिंह, सीओ सिकंदराराऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें