फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सरकारी क्रय केंद्रों पर पहले दिन पहुंचा पांच क्विंटल गेहूं

Wed, 03 Apr 2024 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद मंडी स्थित सरकारी क्रय केंद्र पर पहुंचा गेहूं। स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की शुरुआत हो गई है। सादाबाद मंडी स्थित सरकारी क्रय केंद्र पर पांच क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। यह गेहूं 2350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया। विभागीय अधिकारी लगातार किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन





जिले के किसान रबी के सीजन में प्रमुख रूप से आलू और गेहूं की पैदावार करते हैं। इस बार जिले में करीब 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की फसल की बुवाई हुई है। गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है और फसल की कटाई भी शुरू हो गई है। जिले में गेहूं की सरकारी खरीद भी शुरू हो चुकी है। इसके लिए जिले में 77 सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस साल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। अब तक कुल 1029 किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है।



इस बीच सादाबाद मंडी स्थित सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं की आवक शुरू हो गई। पहले दिन यहां पांच क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। यह गेहूं 2350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया। ऋषि कुमार पुत्र तुकाराम निवासी तेजपुर यह गेहूं लेकर सरकारी क्रय केंद्र पर पहुंचे। इधर, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि यदि कोई किसान अपने नजदीकी क्रय केंद्र पर सूचना देता है कि वह 150 कुंतल गेहूं बेचना चाहता है तो उसके घर से ही गेहूं की तौल कर खरीद की जाएगी। कुछ किसान मिलकर भी यह कर सकते हैं। किसानों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन







खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने किया केंद्र का निरीक्षण

हाथरस। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने नवीन मंडी स्थल सादाबाद व गोविंदपुर क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केंद्रों पर दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे, एक नमी मापक यंत्र, एक क्रियाशील ई पॉप मशीन, एक छलना, पावर डस्टर व पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध मिले। केंद्रों पर किसानों के बैठने के लिए छाया व पानी आदि की व्यवस्था मिली। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। संवाद






सादाबाद मंडी स्थित सरकारी क्रय केंद्र पर गेंहू की खरीद शुरू हो गई। पहले दिन पांच कुंतल गेंहू खरीदा गया। गेंहू की फसल की कटाई हो रही है। जैसे-जैसे कटाई तेज होगी आवक बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन


- शिशिर कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें