फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ में अब सांड़ ने पांच लोगों को किया घायल

Wed, 21 Feb 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहपऊ, हाथरस।
विज्ञापन
खेत में अावारा पशु। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले में आवारा सांड़ों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हसायन में सांड़ के हमले से किसान की मौत का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा है कि अब सहपऊ में सांड़ के हमले में पांच लोगों के घायल होने की खबर आई है। इस घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं और आवारा पशुओं से अपनी फसलों की बर्बादी का तमाशा देखने को मजबूर हैं। यह सांड़ भी आवारा पशुओं के उस झुंड का हिस्सा है, जोकि इन-दिनों खेतों में खड़ी फसल को तहस-नहस कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कस्बा में एक गुस्साए सांड़ ने पांच लोगों को मारकर घायल कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि अब यह सांड़ इतना बिगड़ चुका है कि वह लोगों को देखते ही उनको मारने दौड़ पड़ता है। सांड़ के आतंक से कस्बा एवं आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। अब तक यह सांड़ कस्बा में कुल्लो खां, रामचंद्र, सुनहरीलाल, राजकुमार एवं गनेशीलाल पर हमला कर चुका है। इन पांचों घायलों में कुल्लो खां को अधिक चोट आने पर उन्हें उनके परिजन इलाज के लिए आगरा ले गए हैं। इस घटना के बाद तो इलाके के लोगों में दहशत और बढ़ गई है।

वह चाहकर भी खेतों में फसल रौंद रहे आवारा सांड़ों को हांकने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही आवारा सांड़ ने हसायन में एक किसान को पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया था। यह किसान भी सांड़ को खेतों से हांक रहे थे, जिससे सांड़ हिंसक हो उठा था और उसने किसान पर हमला बोल दिया था। इससे पहले भी सादाबाद में यह सांड़ दो किसानों को मौत के घाट उतार चुके हैं।  लोगों का कहना है कि कस्बे एवं आसपास के गांवों में सांड़ों के यह झुंड फसल की बर्बादी का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें