फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Crime News: पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की नौ किलो चांदी समेत पांच बदमाश गिरफ्तार

Tue, 23 Aug 2022 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुलिस ने चोरों से माल खरीदने वाले सुनारों के कब्जे से नौ किलो चांदी बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब साढे़ पांच लाख रुपये बताई जा रही है। इन बदमाशों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में चांदी चोरी के आरोपी। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसावर स्थित कारखाने से बीते दिनों हुई नौ किलो चांदी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने दो सुनार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सुनारों के पास से लाखों रुपये की चांदी भी बरामद हुई है।

विज्ञापन


कोतवाली पर हुई वार्ता में प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया है कि बिसावर निवासी योगेश कुमार पुत्र लायक सिंह चांदी का कारोबार करते हैं। 18 अगस्त की रात उनके कारखाने से नौ किलो चांदी चोरी कर ली गई थी। योगेश की शिकायत पर सादाबाद कोतवाली में मामला पंजीकृत किया गया था।

एसपी देवेश कुमार पांडे ने अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार के निर्देशन में सीओ ब्रह्म सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी यतेंद्र कुमार तेवतिया को मामले का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पुलिस ने कारखाने से मिले सबूत, पूछताछ और मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने वाले रोहित पुत्र रामवीर निवासी बीच का थोक बिसावर, भूपेंद्र सिंह पुत्र भिक्कीलाल जाटव निवासी सरकारी स्कूल के पास बिसावर, खुशबू पुत्र बाबूलाल कुम्हार निवासी पैंठ बाजार बिसावर के अलावा चांदी खरीदने वाले सुनार विश्वास पाटिल पुत्र नारायण पाटिल निवासी शिव का वाड़ा थाना बीटा, सांगली महाराष्ट्र, ओमप्रकाश पुत्र गजाधर सिंह निवासी मोहल्ला कन्या जूनियर हाई स्कूल सादाबाद को बिसावर से गिरफ्तार किया गया है। चोरों से माल खरीदने वाले सुनारों के कब्जे से नौ किलो चांदी बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब साढे़ पांच लाख रुपये बताई जा रही है। इन बदमाशों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें