फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पहाड़पुर में एक दर्जन से अधिक पेड़ों का हुआ कटान, टीम को देख भागे लोग

Tue, 23 Aug 2022 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अधिकारियों ने लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। एक व्यक्ति के खिलाफ थाना हाथरस जंक्शन में रिपोट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। इस मामले में क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा का कहना है कि पहाड़पुर गांव में 13 पेड़ कटे हुए मिले हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अवैध कटान की सूचना पर वन विभाग की टीम सोमवार की दोपहर को डीएफओ डॉ. सीपी सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा के साथ पहाड़पुर गांव पहुंची। यहां एक खेत में कुछ लोग पेड़ काटते हुए मिले। टीम को देकर लोग मौके से भाग गए। टीम ने एक दर्जन से अधिक कटे हुए पेड़ की लकड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना हाथरस जंक्शन में तहरीर वन विभाग ने दी है। उल्लेखनीय है कि हाथरस जंक्शन क्षेत्र में पेड़ कटने की आए दिन सूचनाएं आ रही थी। इसकी खबर सोशल मीडिया तक पहुंच रही थी।

वन विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में गंभीरता दिखाई। सोमवार की दोपहर को वन विभाग की टीम पहाड़पुर पहुंचे। टीम को देखकर पेड़ काटने वाले मौके से भाग खड़े हुए। अधिकारियों की नजर उन कर्मियों पर भी जिनकी पेड़ कटान में संलिप्त नजर आ रही है, उनके खिलाफ भी सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। एक व्यक्ति के खिलाफ थाना हाथरस जंक्शन में रिपोट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। इस मामले में क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा का कहना है कि पहाड़पुर गांव में 13 पेड़ कटे हुए मिले हैं। जिनकी लकड़ी जब्त कर ली है। इस मामले में खिलाफ थाना हाथरस जंक्शन में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें