भारतीय किसान संघ के कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : samvad
भारतीय किसान संघ की ब्रज प्रांत की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष गुलवीर सिंह की अध्यक्षता में मंडी समिति में हुई। प्रदेश महामंत्री राज सिंह चौहान व उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने कहा कि संगठन की सदस्यता अभियान में प्रांत के सभी 130 ब्लॉक में पांच हजार ग्राम समिति से पांच लाख सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रांत व जिले के पदाधिकारियों को ब्लॉक की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के नलकूप के बिजली बिल माफी की योजना चलाई जा रही है। इसके लिए किसान अपने नलकूप का बिल जमा न करें।
उन्होंने कहा कि यदि कोई विद्युत कर्मचारी इस वित्तीय वर्ष में नलकूप बिल के लिए दवाब बनाता है तो उसके विरुद्ध जिलाधिकारी से लिखित में शिकायत करें। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री व दीनदयाल धाम फरह के निदेशक सोनपाल, प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर, दिनेश शाह, धर्मेंद्र, जिला महामंत्री ऋषि कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। संवाद