फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान की दीवार गिरने से पांच लोग दबे, एक की मौत 8-16-19

विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

हसायन के गांव खिटौली में सोमवार की देर रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्य दब गए। ग्रामीणों ने सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने पांचों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें इलाज के लिए ले जाने के क्रम में एक की मौत हो गई।
धर्मेंद्र सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी खिटौली रविवार की रात को अपने कच्चे मकान के अंदर भाई मुकेश कुमार व बच्चों के साथ सो रहे थे। तभी रात में अचानक तेज हवा चलने व बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने से सभी सदस्य मलबे के नीचे दब गए। उनकी आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को मलबे के नीचे से निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। जहां से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रास्ते में घायल धर्मेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने धर्मेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद गांव खटोली में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उप जिलाधिकारी को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर उप जिलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के दौरान घायल हुए सदस्यों में मुकेश कुमार के अलावा धर्मेंद्र सिंह के तीन बच्चों में अर्चना (13), अनन्या (04), आयुष (04) को भर्ती किया गया।

युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : HASAYAN

घटनास्थल का मुआयना करते उप जिलाधिकारी विजय शर्मा- फोटो : HASAYAN

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें