दो हादसों में एक बच्ची सहित पांच लोग घायल
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दंपती हुए घायल
बाइकों की भिड़ंत में एक बच्चा सहित तीन लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। दो सड़क हादसों में मंगलवार को हुए एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। थाना चंदपा के निकट टेंपो की टक्कर से दंपती घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। रोडवेज कार्यशाला के पास हुई बाइकों की भिड़ंत में एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार शर्मा अपनी पत्नी मनोरमा शर्मा के साथ बाइक से सादाबाद की ओर से हाथरस आ रहे थे। थाना चंदपा के निकट टेंपो और बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे दंपती बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
रोडवेज कार्यशाला के निकट हुई बाइकों की भिड़ंत में थाना चंदपा के गांव नगला मंसा निवासी सुरेश पुत्र छोटे लाल, रचना पत्नी सुरेश और उनकी तीन साल की बेटी शिवांगी घायल हो गईं, जिन्हें लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।