फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइकों में टक्कर मारकर रजबहे में गिरी बेकाबू कार, पांच घायल

विज्ञापन
गोंडा में रजवाहे में अनियंत्रित होकर गिरी कार। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
इगलास-गोंडा मार्ग पर बृहस्पतिवार को बेकाबू कार बाइकों में टक्कर मारती हुई रजबाह में गिर गई। हादसे में कार में बैठे भाई, बहन और भांजे सहित पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना पुुलिस ने बताया है कि गांव भडीरा निवासी सतेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को भैया दूज पर अपनी बहन रेनू देवी, भांजे कान्हा निवासी अनूपशहर को कार से गोंडा लेकर आ रहा था, कस्बे में बस स्टैंड के पास उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई और गांव मगदा निवासी बाइक सवार वीरपाल में टक्कर मार दी। इसमें वीरपाल और उसका भांजा बल्लो निवासी रूपपुर घायल हो गए। हादसे के बाद घबराकर सतेंद्र कार लेकर इगलास की ओर भागा। रास्ते में उसने दो अन्य बाइकों में भी टक्कर मार दी। कुछ बाइक सवारों ने उसका पीछा भी किया। गांव ढांड के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर सूखे रजबहा में गिर गई। हादसे में सतेंद्र, रेनू और कान्हा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कार से बाहर निकाला। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें