फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एई सहित पांच कर्मचारी मिले गैरहाजिर, स्पष्टीकरण तलब

Thu, 06 Jun 2019 11:54 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
ब्लॉक कार्यालय में रजिस्टरों का अवलोकन करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। ब्लॉक हाथरस का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र पंचायत के तहत कराये जा रहे विकास कार्यों की कार्य से पूर्व, कार्य के दौरान तथा कार्य समाप्त के पश्चात की फोटोग्राफ फाइलों में संरक्षित किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एई आरईडी, जेई सहित पांच कर्मचारी गैरहाजिर मिले। डीएम ने सभी गैरहाजिर कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब करते हुए एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने उपस्थित पंजिका, भ्रमण पंजिका, मनरेगा पंजिका, कैश बुक, चतुर्थ राजवित्त आयोग अनुदान पंजिका, ग्रांट रजिस्टर, डाक बही रजिस्टर तथा क्षेत्र पंचायत द्वारा ग्राम रतनगढ़ी तथा चिंतापुर बदन में कराए गए विकास कार्यों के तहत नाली तथा इंटरलॉकिंग के कार्य की फाइल का अवलोकन किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी हाथरस के कार्यालय में नियत तिथि को उपस्थित होने को निर्धारित करने के लिए सीडीओ को पत्र लिखने के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण करने पर सहायक विकास अधिकारी प्रबोध कुमार, ओम प्रकाश, सुंदरलाल शर्मा विभिन्न गांवों के भ्रमण पर गए हुए थे।

इसके अलावा एईआरईडी प्रमोद कुमार, जेई बसंतलाल, बाबूलाल, गीता मिश्रा गैरहाजिर पाए गए। इसके अलावा मनरेगा सोशल कोऑर्डिनेटर मालती देवी के हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में दर्ज थे, परंतु मौके पर गैरहाजिर पाई गई। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों के स्पष्टीकरण तथा अग्रिम आदेशों तक आज का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कैश बुक को अवलोकन करने पर पांच मार्च के पश्चात खंड विकास अधिकारी द्वारा अवलोकित नहीं पाया गया। डीएम द्वारा क्षेत्र पंचायत में कितना बजट प्राप्त हुआ तथा कितना खर्च किया गया के बारे में जानकारी करने पर लेखाकार राम किशोर गोस्वामी ने बताया विगत वित्तीय वर्ष में 76 लाख रुपये का बजट प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


इसके अलावा बैंक पासबुक का ग्रांट रजिस्टर पार्ट 03 का मिलान करने के दौरान माह मार्च का मिलान किया जा सका। विकास खंड द्वारा किए गये विकास कार्यों की फाइल का भी अवलोकन किया गया। रतनगढ़ी के सामने कैंब्रिज इंटर नेशनल स्कूल के बाहर इंटरलॉकिंग के कार्य की फाइल अवलोकन करने पर टेंडर के माध्यम से कार्य पूर्ण कराया गया है, परंतु फाइल में कार्य प्रारंभ से पूर्व, कार्य के दौरान तथा कार्य पूर्ण होने के पश्चात के फोटोग्राफ नहीं पाए गए। जानकारी करने पर लेखाकार ने बताया कि फोटोग्राफ जेई के पास उपलब्ध हैं। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए फाइल में संपूर्ण ब्योरा उपलब्ध करने के निर्देश दिए। डीएम ने लेखाकार को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने मनरेगा कार्यक्रम के तहत कार्य करने वाले कार्मिकों का भुगतान शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत चिन्हित कार्य को प्रारंभ किया जाना सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने ग्राम पंचायतों के प्रत्येक कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें