फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसावर में पांच दर्जन आतिशबाजी दुकान-स्टॉल्स में लगी भीषण आग, डेढ़ दर्जन बाइक-स्कूटी भी जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से पांच दर्जन आतिशबाजी की दुकानें राख
विज्ञापन

करीब डेढ़ दर्जन बाइक-स्कूटी भी जलीं, आतिशबाजी विक्रेताओं को हुआ लाखों का नुकसान
पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, काफी देर तक मची रही अफरा-तफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद (हाथरस)। बिसावर में सहकारी संघ के गोदाम के मैदान में लगी करीब पांच दर्जन आतिशबाजी की दुकान, स्टॉल्स और ढकेलों में शनिवार की शाम करीब सात बजे भीषण आग लग गई। आग से दुकानों में रखी लाखों रुपये कीमत की आतिशबाजी और नकदी राख हो गई। करीब डेढ़ दर्जन बाइक और स्कूटी भी जलकर नष्ट हो गईं। सभी आतिशबाजी पंडाल भी राख हो गए।
आग लगने से आतिशबाजी मार्केट में अफरातफरी मच गई। दुकानदार और ग्राहक भी दुकानों को छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना पर मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। करीब एक घंटे तक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती रहीं और जमकर धूमधड़ाका होता रहा। सादाबाद और हाथरस से पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कस्बा बिसावर में सहकारी संघ के गोदाम के मैदान में बगैर किसी अनुमति के सजी आतिशबाजी की दुकानों पर शनिवार की शाम तक तो सबकुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन करीब सात बजे शाम को अचानक आतिशबाजी मार्केट में लगी दुकानों में अचानक आग लग गई, आग लगने को लेकर चर्चा है कि कोई जलता हुआ रॉकेट आतिशबाजी बिक्री स्थल की किसी दुकान पर गिर गया, जिससे यह हादसा हो गया, हालांकि यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि आग किस वजह से लगी। आग लगते ही आतिशबाजी स्वयं ही चलने लगीं और जमकर धूमधड़ाका होने लगा। दुकानदार दुकानों को छोड़ भाग खड़े हुए। दुकानों पर मौजूद ग्राहकों में भगदड़ मच गई। सभी लोग आतिशबाजी बिक्री स्थल से सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन करीब एक घंटे तक आग की ऊंची ऊंची लपटें उठती रहीं।
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर वहां खड़ी कई बाइकें, तख्त, पांडाल आदि भी जल गए। दुकानों पर आतिशबाजी बिक्री के रखे लाखों रुपये भी जलकर स्वाहा हो गए। मौके पर हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर सादाबाद और हाथरस की तीन दमकलें पहुंच गईं और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। मौके पर सीओ योगेश कुमार, एसडीएम रामजी मिश्र, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का जायजा लिया और घटना की जानकारी जुटाई। एसडीएम रामजी मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें