फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali: पांच दिनों का प्रकाश पर्व आज से, 15 नवंबर तक मनेंगे ये त्योहार

Fri, 10 Nov 2023 01:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दीपोत्सव के अंतर्गत 10 नवंबर को धरतेरस, 11 नवंबर को छोटी दिवाली, 12 नवंबर को दिवाली मनेगी, जबकि गोवर्धन पूजा एक दिन छोड़कर 14 नवंबर को होगी। 15 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
धनतेरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 नवंबर से धनतेरस के साथ पांच दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। दिवाली के त्योहार को लेकर जिलेभर में खासी रौनक दिखाई दे रही है। घरों से लेकर बाजारों में साफ-सफाई व रंगाई-पुताई के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गांव से लेकर शहर हर जगह बस दिवाली के त्योहार की रौनक दिखाई दे रही है। बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से भवन भी सजकर तैयार हो गए हैं। दिवाली कैसे मनाई जाएगी, इसे लेकर असमंजस की स्थिति है। 12 नवंबर को दिवाली मनेगी, जबकि गोवर्धन पूजा एक दिन छोड़कर 14 नवंबर को होगी। 15 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। 

पंचराजयोग के साथ इस दिवाली पर श्री गणेश लक्ष्मी पूजन का शुभ संयोग रहेगा। प्रदोष काल में पूजन  श्रेष्ठ होगा। उभयचरी, गजकेसरी, हर्ष,काहल एवं दुर्धरा नाम के पांच योग रहेंगे। 12 नवंबर को  रूपचौदस एवं दीपावली मनाई जाएगी। 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा मनेगी। 15 नवंबर को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। -आचार्य पंडित सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी।

विज्ञापन

पांच दिवसीय प्रकाश पर्व का शुक्रवार को धनतेरस के साथ शुभारंभ हो जाएगा। 10 नवंबर को धनतेरस, अगले दिन 11 नवंबर को रूप चौदस छोटी दिवाली मनाई जाएगी। 12 नवंबर को अमावस्या व चौदस दोनों पड़ रही है। इस दिन दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान गणेश व माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाएगी। 14 नवंबर कोगोवर्धन पूजा होगी। 15 नवंबर को भैयादूज का पर्व मनाया जाएगा। -आचार्य पंकज शास्त्री।


व्यापारिक पूजा-अर्चना मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त में प्रात: 11 :20 से दोपहर 12:05  तक श्रेष्ठ रहेंगे, शुभ : - 5:29 से 8:11 तक प्रदोष बेला उत्तम रहेगी, साय 5:29 से  सम्पूणज़्  रात्रि भी श्रद्धा से पूजन कर भगवत कृपा प्राप्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें