फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच को गांव कपसिया आएंगे भाजपा महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच को कपसिया में आएंगे भाजपा महासचिव
विज्ञापन

भाजपा के महासदस्यता अभियान में करेंगे शिरकत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, केंद्रीय कार्यालय और उड़ीसा प्रांत प्रभारी अरुण सिंह सदस्यता अभियान को धार देने के लिए पांच अगस्त को यहां आएंगे। वह ग्राम कपसिया में आयोजित होने वाले सदस्यता अभियान में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम काफी बड़ा होगा, जिसमें संगठन के विधानसभा और मंडल प्रभारी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने जीटी रोड स्थित कार्यालय पर वार्ता करते हुए बताया कि पूरे विश्व में भाजपा सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। इसकी वजह पूरे देश में पार्टी के सबसे ज्यादा सदस्य होना है। पार्टी की तरफ से सात दिनों के लिए महा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत बूथों पर जाकर नए सदस्य बनाए जाएंगे। इस क्रम में पांच अगस्त को क्षेत्र के गांव कपसिया में पार्टी महासचिव अरुण सिंह इस अभियान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अभियान एक से सात अगस्त तक चलेगा। पंकज गुप्ता, लोकेश जादौन, महेश पुंढीर, नितिन पुंढीर, प्रमोद सेंगर, टरमेश सिंह एडवोकेट, अनिल ठाकुर, अजय चौहान, कमल नयन वार्ष्णेय, बलवीर सिंह प्रधान, सोनू परमार, योगेश कुमार, विवेक पुंढीर, शिवप्रताप सिंह, सोवेंद्र पुंढीर, भगवान सिंह प्रधान आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें