हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में पिछले चार दिनों के अंदर पांच सड़क हादसे हुए हैं। जिनमें आठ लोगों की मौत हई है। अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं हेलमेट न पहनने और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बातें करने से हो रही हैं। अभी कोहरा आने से और हादसे हो सकते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सिकंदराराऊ क्षेत्र में रविवार से मंगलवार तक कासगंज, एटा और अलीगढ़ राजमार्ग पर पांच सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें कुल आठ लोगों की जान चली गई। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। इन दुर्घटनाओं के लिए प्रथम दृष्टया वाहन चालकों की गलती सामने आ रही है।
विज्ञापन
सबसे बड़ी दुर्घटना रविवार दोपहर 1:00 बजे अलीगढ़ राजमार्ग पर हुई। गांव बिलार के पास एक प्राइवेट बस ने ऑटो को रौंद दिया। इस हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। मंगलवार रात एटा रोड पर गांव लालगढ़ी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की जान चली गई। 23 नवंबर को एटा रोड पर गांव पैंदापुर निवासी एक बाइक सवार की भी मौत हुई थी। 22 नवंबर को एटा रोड पर एक और बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई।
मंगलवार रात कासगंज रोड पर जवाहर नवोदय विद्यालय के पास एक बाइक सवार की कार की टक्कर से मौत हुई। सड़कों पर लगभग 80 फीसदी बाइक सवार बिना हेलमेट के यात्रा करते हैं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना भी हादसों का एक प्रमुख कारण है।