फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: झूमकर बरसे बदरा, कहीं कीचड़ तो कहीं पानी भरा, पहली बारिश ने खोली सीवरेज और ड्रेनेज की कलई

Sat, 01 Jul 2023 01:36 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बृहस्पतिवार को रात करीब 10 बजे से शहर में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ और रुक-रुककर शुक्रवार की सुबह तक चलता रहा। बारिश के कारण क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में जलभराव के हालात पैदा हो गए। कुछ इलाकों में पानी की निकासी के बाद कीचड़ होने से लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
बारिश में पानी पानी शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार की देर रात से शुरू हुई बारिश से हाथरस में कई जगहों पर जलभराव हो गया। मानसून की पहली तेज बारिश ने शहर के सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम की कलई खोलकर रख दी। जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रात करीब 10 बजे से शहर में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ और रुक-रुककर शुक्रवार की सुबह तक चलता रहा। बारिश के कारण क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में जलभराव के हालात पैदा हो गए। कुछ इलाकों में पानी की निकासी के बाद कीचड़ होने से लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया। बारिश ने आमजन को गर्मी से राहत दिलाई। बारिश का सिलसिला दिन में भी रुक-रुककर जारी रहा। बारिश के कारण श्रीनगर, रमनपुर, लाला का नगला, विभव नगर, कैलाश नगर, नगला तंदुला, बीएच ऑयल मिल रोड, मोहनगंज, लेबर कॉलोनी, डाकखाने वाली गली,  सहित कई स्थानों पर जलभराव हो गया। कई इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया। इस कारण लोगों को पानी निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जलभराव और कीचड़ के चलते लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा।

विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों में हुआ जलभराव
शहर के इलाकों के साथ साथ बारिश से सरकारी कार्यालयों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। शहर के सीएमओ कार्यालय, कोतवाली सदर, पुराना एसपी ऑफिस सहित कई अन्य कार्यालयों के परिसर में पानी भर गया। इसके कारण इन कार्यालयों में आने वाले फरियादियों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

जरा सी बारिश से पूरे मोहल्ले में पानी भर गया है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की जल्दी स्थिति बन जाती है। बारिश के कारण शहर के बाजारों में भी जलभराव व कीचड़ की स्थिति हो गई है।-धर्मेंद्र, स्थानीय निवासी
नालों की सफाई मानसून की बारिश से पहले करानी चाहिए। कुछ ही नालों की सफाई नगर पालिका ने कराई है। इस कारण नाले पॉलिथीन से अटे पड़े हैं। अब कीचड़ हो रही है। कीचड़ के कारण बाजारों में चलना भी दूभर हो गया है। -संजय, स्थानीय निवासी 

विज्ञापन

जहां से जलभराव की शिकायत प्राप्त हो रही हैं, वहां टीमें भेजकर जलनिकासी का इंतजाम कराया जा रहा है। लगातार नालों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। जिन नालों की सफाई की स्वीकृति बोर्ड की बैठक में हुई है, जल्द ही उन नालों की सफाई के लिए टेंडर निकालकर कार्य कराया जाएगा।  -नवनीत शंखवार, ईओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें