फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: नए एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, थाने का निरीक्षण, शहर का भ्रमण

Tue, 24 Dec 2024 09:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एसपी चिरंजीव नाथ ने अधिकारियों व थाना प्रभारी के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद शहर में भ्रमण कर क्षेत्रीय लोगों से वार्ता की।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हाथरस एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, थाना परिसर का भ्रमण किया गया तथा सम्बन्धित को समुचित साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया ।  थाने के महिला हेल्प डैस्क, ड्यूटी रजिस्टर व अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा रजिस्टरों को अध्याविधिक करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

नवागत एसपी ने की समीक्षा बैठक, शहर में किया भ्रमण
नवागत एसपी चिरंजीव नाथ ने अधिकारियों व थाना प्रभारी के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद शहर में भ्रमण कर क्षेत्रीय लोगों से वार्ता की। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र कृष्ण नारायण, क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी सादाबाद हिमांशू माथुर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकुमार बाजपेयी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें