हाथरस : सिकंदराराऊ में चल रहे टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान शॉट खेलता चंदौसी का बल्लेबा?
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
नगर पालिका के क्रीड़ास्थल पर चल रहे टी 20 क्रिकेट मैच में बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद क्रिकेट क्लब ने चंदौसी क्रिकेट अकादमी को कड़े मुकाबले के बाद 52 रन से पराजित कर दिया। विजयी टीम के बल्लेबाज मैंडिस को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया।
टॉस जीतकर फिरोजाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए। अभिषेक ने पारी की शुरुआत करते हुए 31 रन की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। अनुज कुमार ने संक्षिप्त पारी में एक छक्का और एक चौका लगाया। मैंडिस ने 34 रन की शानदार पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। चंदौसी की टीम की बल्लेबाजी की रफ्तार शुरू से ही सुस्त रही। इस टीम के गौरव ने तेज पारी खेली, लेकिन चार ताबड़तोड़ चौकों की मदद से 21 रन बनाने के बाद वह आउट हो गए।
चंद्रभान ने फिरोजाबाद की टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई। उन्होंने दो छक्के और दो चौके लगाए, लेकिन छक्का मारने की कोशिश में वह आउट हो गए। इसके बाद चंदौसी की टीम का कोई भी बल्लेबाज पिच पर टिक नहीं पाया। एक के बाद एक सभी आउट हो गए। पूरी टीम कुल 131 रन पर ढेर हो गई। मैच फिरोजाबाद की टीम ने जीत लिया। मैच में अंपायरिंग सुभाषचंद्र दीक्षित और राकेश यादव ने की।