फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शराब के नशे में फायरिंग, दरवाजे पर खड़े युवक की मौत

Wed, 20 May 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सोनू का फाइल फोटो। - फोटो : Family
विज्ञापन
गांव ढकपुरा में सोमवार रात शराब पीने के बाद के बाद हुई कहासुनी में चाचा-ताऊ के परिवार में ही झगड़ा हो गया। एक पक्ष की ओर से हुई फायरिंग में एक गोली घर के दरवाजे पर खड़े सोनू (30) के गले को पार कर गई। उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। तीन नामजद व एक अज्ञात सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस चारों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन





सोमवार की शाम को गांव ढकपुरा निवासी ओमप्रकाश का अपने ताऊ के बेटे महेंद्र के परिवार से विवाद हो गया। शराब के नशे में दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया तो पुलिस बिना किसी कार्रवाई के लौट गई। रात लगभग 10 बजे महेंद्र के बेटे कृष्णा ने चाचा को सबक सिखाने के लिए शराब के नशे में अपने दोस्तों को बुला लिया।




ओमप्रकाश का आरोप है कि कृष्णा, उसके दोस्त आकाश निवासी ढकपुरा, ऋषभ निवासी भोजिया व एक अन्य ने आते ही घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चारों शराब के नशे में थे। ओमप्रकाश का भतीजा सोनू (30) पुत्र रामवीर सिंह अपने दरवाजे पर खड़ा था। फायरिंग में एक गोली सोनू के गले के आर-पार हो गई।
विज्ञापन





ओमप्रकाश के अनुसार सोनू का तो झगड़ा भी नहीं हुआ था। हमलावर उन्हें तलाशते हुए घर पहुंचे थे, लेकिन घर के बाहर सोनू खड़ा दिखा और उसी पर फायर झोंक दिए। घायल अवस्था में सोनू को देर रात जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश ने कृष्णा, आकाश, ऋषभ व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों युवकों की तलाश में दबिश दे रही है।







पत्नी को लेने ससुराल जाने वाला था सोनू

सोनू टेंट व्यापारी के पास मजदूरी करता था। ओडिशा की रहने वाली काजल से उसकी शादी हुई थी। उसका चार साल का बेटा व पांच महीने की बेटी है। पत्नी बेटी को लेकर ओडिशा में थी। मंगलवार को सोनू ससुराल जाने वाला था ओर ट्रेन का टिकट भी बुक हो चुका था। ससुराल जाने के लिए कपड़े और मिठाई लेकर वह सोमवार शाम को काम से घर पहुंचा था, लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या हो गई। परिवार में तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। पिता की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी। दो महीने पहले बड़े भाई बंटी की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। अब अचानक एक और भाई की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।








चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


-रामानंद कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें