फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: जिम से घर लौट रहे युवक पर कार सवारों ने किया हमला, पीटा, फायरिंग, मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 10 May 2025 07:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोप है कि कुछ कार सवार युवक आए। हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की और मारपीट की। तमंचे से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आरोप है कि गोली अरुण के नजदीक होकर निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की लेबर कॉलोनी के निकट गांव रुहेरी निवासी व्यक्ति पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। युवक जिम से अपने घर जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


गांव रुहेरी निवासी अरुण राघव जिम में व्यायाम करने के बाद 8 मई की रात को अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे। आरोप है कि लेबर काॅलोनी में कुछ कार सवार युवक आए। हमलावरों ने पहले अरुण के साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान तमंचे से अरुण को मारने की नीयत से फायर कर दिया। आरोप है कि गोली अरुण के नजदीक होकर निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग से वहां अफरा तफरी मच गई।

अरुण ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिवार के लोग भी थाना हाथरस गेट पहुंच गए। परिजनों ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस अब सीसीटीवी के अधार पर फायरिंग करने वालों को तलाश रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें