फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भूमिगत विद्युत लाइन के बॉक्स में लगी आग, खलबली

Sun, 23 Jul 2023 11:54 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित नगर पालिका परिसर के निकट रविवार की देर शाम बिजली की भूमिगत लाइन के बॉक्स में अचानक आग लग गई। आग लगने से लोगों में खलबली मच गई। आग की लपटों को देखकर लोग घबरा गए। स्थानीय लोगाें ने आग की सूचना विद्युत व अग्निशमन विभाग को दी। बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन





शहर के अलीगढ़ रोड स्थित ओवरब्रिज के आसपास के इलाकों में विद्युत विभाग की ओर से भूमिगत लाइन डाली गई है। विद्युत केबल के जरिए ही दुकानदारों व घरों को विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। रविवार की देर शाम को नगर पालिका परिषद के निकट के पास लगे बॉक्स में भीषण आग लग गई। आग से बॉक्स के नीचे पड़े कूड़ा-कचरे में भी आग लग गई। उसके बाद बॉक्स ने तेजी से आग पकड़ ली।



आग को बढ़ता देख लोगों ने तुरंत इसकी सूचना विद्युत विभाग व अग्निमशन विभाग को दी। बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग को बुझा लिया। दमकल की गाड़ी भी मौके पर आ गई। बॉक्स में आग लगने की वजह से कुछ दुकानों की कुछ देर तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। अवर अभियंता पंकज चौबे ने बताया कि बॉक्स में आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई थी। लाइनमैन व अन्य कर्मचारियों को मौके पर भेजकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें