फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप

Sun, 23 Jul 2023 11:51 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के गांव देवर में एक विवाहिता को जहर देकर मारने की रिपोर्ट एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




एटा जिले के जैथरा निवासी झनकू सिंह ने अपनी पुत्री रिया की शादी वर्ष 2018 में गांव देवर निवासी सुनील कुमार पुत्र धर्मवीर के साथ की थी। शादी में पर्याप्त दान दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल वाले दहेज में लाखों रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। इस दौरान रिया को एक बेटा भी पैदा हुआ।
विज्ञापन




वर्तमान में भी वह गर्भवती थी। आरोप है कि शनिवार की सुबह रिया को चूहे मारने वाली दवा जबरन पिला दी गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां शनिवार की शाम को उसकी मौत हो गई। परिजन रिया के गांव पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। सब लोग घर छोड़कर भाग गए थे। अलीगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले की रिपोर्ट धर्मवीर, सुनील और बृजवती के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें