फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद: थाने के माल मुकदमात वाहनों में लगी भीषण आग, तेज धमाकों से दहला इलाका, आधा घंटे तक धधकते रहे वाहन

Wed, 11 Nov 2026 07:45 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आग इतनी भीषण थी कि काफी देर तक वाहनों से लपटें उठती रहीं और बीच-बीच में धमाकों की आवाजें भी सुनाई देती रहीं। करीब आधा घंटे तक वाहन आग की लपटों में घिरे रहे। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
थाने में खड़े वाहनों में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद कस्बे में मंगलवार देर रात 11 बजे तहसील रोड पर सादाबाद कोतवाली के निकट उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिसकर्मियों के आवास के पास खड़े थाने के माल मुकदमात वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक वाहनों से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। 

विज्ञापन


आग की चपेट में आए वाहनों में तेज धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के घरों में रह रहे लोग दहशत में आ गए और बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। 

आग इतनी भीषण थी कि काफी देर तक वाहनों से लपटें उठती रहीं और बीच-बीच में धमाकों की आवाजें भी सुनाई देती रहीं। करीब आधा घंटे तक वाहन आग की लपटों में घिरे रहे। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और स्थिति पर नजर बनाए रखी। घटना के चलते तहसील रोड पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही और इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। 
विज्ञापन


थाने के माल मुकदमात वाहनों में आग लगने की इस घटना से पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों, कितने वाहन इसकी चपेट में आए और कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें