फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चलती ईको स्पोर्ट कार में लगी आग, बाल-बाल बचे बैठे हुए लोग

Tue, 16 May 2023 09:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अस्पताल में लगे फायर सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।  सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड पहुंच गई।  लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। मनीष जैन का कहना है कि अच्छा हुआ समय पर पता चल गया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। 
विज्ञापन
जलती हुई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सादाबाद में मथुरा रोड स्थित बिसावर के समीप मंगलवार दोपहर मथुरा से एटा जा रही ईको स्पोर्ट कार में आग लग गई। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन


 कार स्वामी मनीष जैन ने बताया कि कार को बांके बिहारी चालक चला रहा था। बिसावर बस स्टैंड के समीप दीया अस्पताल के पास कार से वह उतरे, तो देखा कि गाड़ी से धुआं निकल रहा था। उसके बाद आग की लपटें निकलने लगी। 
विज्ञापन


मनीष और चालक ने अस्पताल में लगे फायर सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।  सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड पहुंच गई।  लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। मनीष जैन का कहना है कि अच्छा हुआ समय पर पता चल गया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें