फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शॉर्ट सर्किट से गलीचा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Mon, 02 Oct 2023 05:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आस-पास की फैक्ट्री व घरों से लोग बाहर निकल आए। आग की लपटें देख आस-पास के लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना फैक्ट्री स्वामी को दी। सूचना पर पहुंचे फैक्ट्री स्वामी ने सबर्मिसबल पंप चलाकर लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
आग में जलकर खाक हुईं मशीनें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर से लगे नगला चौबे में दोपहर को एक गलीचा फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इससे फैक्ट्री में लगी मशीन व गलीचा पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फैक्ट्री स्वामी के मुताबिक अग्निकांड में दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन




कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला चौबे निवासी इंदजीत सिंह पुत्र लाखन सिंह की घर के ही पास गलीचा फैक्ट्री है। सोमवार की दोपहर को शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आस-पास की फैक्ट्री व घरों से लोग बाहर निकल आए। आग की लपटें देख आस-पास के लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना फैक्ट्री स्वामी को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे फैक्ट्री स्वामी ने सबर्मिसबल पंप चलाकर लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस पर तुरंत ही कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री स्वामी के मुताबिक इस घटना में पांच लाख रुपये कीमत की मशीन व पांच लाख रुपये कीमत का सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें