फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ: आग लगने से 12 बीघा करब व पुआल जलकर राख, पेड़-बिटोरा भी जला, किसान परेशान

Thu, 05 Nov 2026 04:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

खेतों में रखी बाजरा की करब और धान के पुआल में आग लग गई। जिससे सब जलकर राख हो गया। किसान का कहना है कि अब उसे पशुओं के चारे के लिए अलग से इंतजाम करना पड़ेगा, जिससे उसे दोहरा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
गांव मकनपुर में करब-पुआल में लगी आग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ के गांव मकनपुर में बुधवार रात करीब 12 बजे किसान नीरेंद्र सिंह उर्फ भूरा के खेतों पर रखी सात बीघा की बाजरा की करब और करीब पांच बीघा के धान के पुआल में आग लग गई। घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आग की चपेट में आकर पास ही बने बिटोरे के अलावा कुछ पेड़ भी जल गए। पीड़ित किसान ने बताया कि आग कैसे लगी, उसे इसकी जानकारी नहीं है। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दमकल की गाड़ी ने आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी करब और पुआल जलकर राख हो चुकी थी। किसान का कहना है कि अब उसे पशुओं के चारे के लिए अलग से इंतजाम करना पड़ेगा, जिससे उसे दोहरा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें