ओवरब्रिज के नीचे रखी उमेश कुमार की गुमटी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आग के ट्रांसफॉर्मर और हाई टेंशन लाइन तक पहुंचने का खतरा था।
कस्बा हाथरस जंक्शन में 16 मई रात ओवरब्रिज के नीचे रखी गुमटी (खोखे) में अचानक आग लग गई। आग ने नजदीक ही रखे ट्रांसफॉर्मर को भी चपेट में ले लिया। आग से गुमटी में रखा हजारों रुपये कीमत का गुटका, पान मसाला, सिगरेट व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
ओवरब्रिज के नीचे रखी उमेश कुमार की गुमटी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आग के ट्रांसफॉर्मर और हाई टेंशन लाइन तक पहुंचने का खतरा था। सुरक्षा के लिए तुरंत बिजलीघर पर सूचना देकर बिजली बंद करा दी गई। मौके पर काफी भीड़ लग गई और काफी देर तक अफरा-तफरी जैसी स्थिति रही। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
फायर स्टेशन को भी सूचना दी गई। हालांकि फायर ब्रिगेड की दमकल के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग से ट्रांसफॉर्मर के उपकरण भी जल गए। इस कारण कस्बे की वीडियो वाली गली और चौराहे की बिजली पूरी रात बंद रही। गर्मी में बिना बिजली के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।