मिठाई की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये की मिठाई पूरी तरह जल गई। दुकान की सभी खाद्य सामग्री भी आग की भेंट चढ़ गई। फर्नीचर और अन्य कीमती सामान भी राख हो गया।
बिसावर के चांदनी चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार में 29 जून देर रात भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दुकान में रखा लाखों रुपये का मिष्ठान और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
यह घटना 29 जून देर रात करीब एक बजे की है। बिसावर पुलिस चौकी की गश्ती टीम कस्बे में भ्रमण कर रही थी। पुलिसकर्मियों ने चांदनी चौक स्थित एक दुकान से धुआँ उठते देखा। आग की तेज लपटें भी दूर से दिखाई दे रही थीं। पुलिस टीम ने तत्काल आसपास के लोगों को जगाया। उन्होंने दुकानदारों को भी इस बारे में सूचना दी। जांच करने पर पता चला कि आग राधेश्याम के मिष्ठान भंडार में लगी थी।
आग से भारी नुकसान
आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये की मिठाई पूरी तरह जल गई। दुकान की सभी खाद्य सामग्री भी आग की भेंट चढ़ गई। फर्नीचर और अन्य कीमती सामान भी राख हो गया। आग लगने से दुकान मालिक राधेश्याम को भारी नुकसान हुआ है।