गांव बिसावर के पैठ बाजार में कन्फेक्शनरी की दुकान है। रात करीब आठ बजे दुकान बंद करके घर चले गए। अचानक रात साढ़े दस बजे उनकी दुकान से धुआं निकलने लगा। पास रहने वालों ने दुकानदार को सूचना दी। वह जब दुकान पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।
सादाबाद के गांव बिसावर के पैठ बाजार में 25 अप्रैल रात करीब 10:30 पर शॉर्ट सर्किट से कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई। ग्रामीणों ने गांव में अग्निशमन स्टेशन स्थापित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
गांव बिसावर के पैठ बाजार में प्रशांत अग्रवाल की कन्फेक्शनरी की दुकान है। 25 अप्रैल रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। अचानक रात साढ़े दस बजे उनकी दुकान से धुआं निकलने लगा। पास रहने वालों ने उन्हें उसकी सूचना दी। वह जब दुकान पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। पास के लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर आग पर बाल्टियों से पानी डालना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने आग को बुझा लिया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी प्रशांत का कहना है कि आग लगने से करीब उनकी दुकान में करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। व्यापारियों का कहना है कि बिसावर में आए-दिन दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान होता है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कभी मौके पर नहीं पहुंचती हैं, इसलिए सरकार को यहां पर एक अग्निशमन स्टेशन स्थापित कराना चाहिए।
आठ दिन पूर्व किराना स्टोर में लगी थी आग
करीब आठ दिन पूर्व कस्बा के व्यापारी बल्देव अग्रवाल के किराना स्टोर में भी आग लगी थी, जिससे उनका करीब सात से आठ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। उस दिन भी अग्निशमन विभाग की गाड़ी आग बुझने के बाद पहुंची थी।