फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिसावर में गोदाम में लगी आग

Mon, 25 May 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग बुझाते स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कस्बे में रविवार दोपहर बारदाने के एक गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। जिससे लगभग 60 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए सबमर्सिबल पंप से पानी लेकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



यह गोदाम व्यापारी देवेंद्र अग्रवाल का है, दुकान के पास ही उनका यह गोदाम है। इसमें बारदाना, खाली कर्टन और अन्य सामान रखा था। रविवार दोपहर अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आसपास के ग्रामीण और दुकानदार मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने आसपास लगे सबमर्सिबल पंप चालू कर पानी की बौछारें डालीं। ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग की लपटें आसपास की दुकानों और मकानों तक नहीं फैली। देवेंद्र ने बताया कि आग में लगभग 60 हजार रुपये का बारदाना और कर्टन जल गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें