हाथरस में गणेश मंदिर के पास गोपाल नमकीन की फैक्टरी है। रात को फैक्ट्ररी में काम चल रहा था। इस बीच अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के घरों में सो रहे लोग नींद से जाग गए और घरों से बाहर निकल आए।
22 मई की देर रात हाथरस शहर के तरफरा रोड स्थित गणेश मंदिर के निकट नमकीन फैक्टरी में आग लग गई। आग से काफी नुकसान हुआ है, फैक्टरी स्वामी नुकसान का आंकलन करने में लगे हैं।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस सदर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गोपाल वार्ष्णेय की तरफरा रोड स्थित गणेश मंदिर के पास गोपाल नमकीन की फैक्टरी है। 22 मई की रात को फैक्ट्ररी में काम चल रहा था। इस बीच अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के घरों में सो रहे लोग नींद से जाग गए और घरों से बाहर निकल आए।
काम कर रहे कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंच गई। लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। फैक्टरी स्वामी अग्रिकांड में हुए नुकसान का आकलन करने में लगे हुए हैं।