आग लगने के कारण का अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। यह फैक्टरी सपा नेता और कस्बे के पूर्व चेयरमैन चौधरी भाजुद्दीन की है।
हाथरस के शाहाबाद में बैटरी बनाने की एक फैक्टरी में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। ईदगाह कॉलोनी में स्थित फैक्टरी में आग लगने से खलबली मच गई है। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
आग लगने के कारण का अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। यह फैक्टरी सपा नेता और कस्बे के पूर्व चेयरमैन चौधरी भाजुद्दीन की है। एसडीएम सादाबाद भी मौके पर पहुंच गए हैं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
वहीं इससे पहले कस्बे के पचौरी नगर स्थित संतोष कुमार के मकान में अचानक आग लग गई थी। उस दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। सभी लोग शादी समारोह में गए हुए थे। आग से घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इससे संतोष को काफी नुकसान हुआ। आसपड़ोस के लोगों ने जब मकान से धुआं निकलता देखा तो उन्होंने इसकी सूचना संतोष को दे दी।