फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पेट्रोल लेकर कलक्ट्रेट पहुंची महिला की शिकायत पर एफआईआर

Fri, 04 Sep 2026 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
बेटी की आत्महत्या के मामले में उचित कार्रवाई न होने का आरोप लगाने वाली महिला की शिकायत पर कोतवाली सदर में एफआईआर दर्ज हो गई है। महिला बुधवार को पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई थी, जिसके बाद आनन-फानन धमकी देने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


मालिन गली की रहने वालीं रानी शर्मा की बेटी ने 29 सितंबर 2025 को आत्महत्या कर ली थी। मामले में आवास-विकास कॉलोनी के ही रहने वाले आकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन कुछ महीने में वह जमानत पर बाहर आ गया। रानी का आरोप है कि आकाश के ही ब्रेनवाश करने पर उनकी बेटी ने आत्महत्या की थी। घटना से पहले उसने वीडियो बनाया था।
रानी का आरोप है कि 24 अगस्त को जब वे अपनी बहन के साथ बाजार गई थीं तो आकाश रास्ते में मिल गया और उन्हें मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को रानी की तहरीर पर आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रकरण में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें