फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फर्जी चिकित्सकीय डिग्री, अवैध अस्पताल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालन, छह पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 30 Jul 2026 03:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एफआईआर के अनुसार डॉ. सुकुमार यादव, डॉ. अनीता सिंह यादव, इकबाल मियां, सदफ, वसीफ व अन्य पर फर्जी पंजीकरण के आधार पर अस्पताल संचालित करने और फर्जी चिकित्सीय व गर्भपात संबंधी दस्तावेज तैयार करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने छह नामजदों सहित अन्य सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन पर फर्जी चिकित्सकीय डिग्री, अवैध अस्पताल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालन, कूटरचित मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने और लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर धन उगाही करने के आरोप हैं।

विज्ञापन


यह कार्रवाई दिल्ली निवासी मोहम्मद साजिद की आईजीआरएस शिकायत और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। एफआईआर के अनुसार डॉ. सुकुमार यादव, डॉ. अनीता सिंह यादव, इकबाल मियां, सदफ, वसीफ व अन्य पर फर्जी पंजीकरण के आधार पर अस्पताल संचालित करने और फर्जी चिकित्सीय व गर्भपात संबंधी दस्तावेज तैयार करने के आरोप हैं।

जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने पर संबंधित अस्पतालों का पंजीकरण निरस्त कर उन्हें सील कर दिया गया। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम की धारा 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें