फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पक्ष आपस में विचार कर रास्ता निकालें : डॉ. दिनेश शर्मा

सार

ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत के न्यायालय की एक प्रक्रिया होती है। इस प्रकरण में भी न्यायालय अपना निर्णय देगा, चाहे वह पक्ष में होगा या विपक्ष में होगा। हर व्यक्ति जानता है कि योगी जी की सरकार में जीरो टॉलरेंस नीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ज्ञानवापी-शृंगार गौरी मामले में कहा कि दोनों पक्षों को आपस में मिल बैठकर इस मामले में विचार विमर्श कर रास्ता निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की न्यायपालिका की निष्पक्षता का लोहा पूरा विश्व मानता है। वे यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत के न्यायालय की एक प्रक्रिया होती है। देश के न्यायालय की निष्पक्षता का लोहा पूरी दुनिया मानती है। इस प्रकरण में भी न्यायालय अपना निर्णय देगा, चाहे वह पक्ष में होगा या विपक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी विवाद चाहे वह धर्म स्थान का हो या फिर आपस का।
विज्ञापन

ऐसे विवादों का लोगों को आपस में विचार कर रास्ता निकालना चाहिए। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कि प्रदेश में जो भी अपराधी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। हर व्यक्ति जानता है कि योगी जी की सरकार में जीरो टॉलरेंस नीति है। इस सरकार में हर अपराधी के खिलाफ कार्रवाई होती है।
विज्ञापन

उन्होंने रामवीर उपाध्याय को अपना परम मित्र बताया। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने और रामवीर ने एक साथ युवा मोर्चा में काम किया था। रामवीर उपाध्याय एक अच्छे नेता थे। उन्हें सभी जाति और धर्म के लोगों का समर्थन था। पूरी पार्टी उनके परिजनों के साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें