फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियुक्तों के परिजन बोले - हमारे बच्चे निर्दोष, न्याय पालिका पर भरोसा

सार

संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद-हाथरस।बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में अभियुक्तों के परिजनों ने न्यायपालिका पर भरोसा जताया है।वहीं आरोपी संदीप के पिता गुड्डू का भी यही कहना है कि चारो लड़कों में से कोई दोषी नहीं है।अन्य अभियुक्तों रामू व लवकुश के परिजनों का भी यही कहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद-हाथरस।
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में अभियुक्तों के परिजनों ने न्यायपालिका पर भरोसा जताया है। अभियुक्तों के परिजनों का कहना है कि वह जैसे-तैसे इस मुकदमे की पैरवी कर रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि उनके बच्चे दोषमुक्त साबित होंगे।
अभियुक्त रामू के पिता राकेश का कहना है चारो लड़के निर्दोष हैं। उन्हें झूठा फंसाया गया है। सभी दो साल से जेल में बंद हैं। उनका कहना है कि उनका बेटा तो घटना के समय गांव में ही नहीं था। वह चिलर प्लांट पर मौजूद थे। उनका कहना है कि इस मामले में उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। उनके साथ इंसाफ होगा।
विज्ञापन

वहीं आरोपी संदीप के पिता गुड्डू का भी यही कहना है कि चारो लड़कों में से कोई दोषी नहीं है। इस बात को सभी जानते हैं। झूठी नामजदगी कराई गई है। उनका कहना है कि दो साल से जैसे-तैसे जेवरात व अन्य सामान बेचकर अपना गुजारा कर रहे हैं और केस की पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन

हम पर तो दो-तीन बीघा जमीन है। उस पर भी सूखे की वजह से फसल सही नहीं हो पाई। इस केस ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। उम्मीद है कि हमें कोर्ट से न्याय मिलेगा। अन्य अभियुक्तों रामू व लवकुश के परिजनों का भी यही कहना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें