ग्राम प्रधान चंद्रगढ़ी के वित्तीय अधिकार सीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। डीएम प्रवीण कुमार लक्ष्कार ने ग्राम प्रधान चंद्र गढ़ी राम रतन सिंह के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं वही सरकारी धन के गबन के मामले में रिकवरी के आदेश जारी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ग्राम प्रधान चंद्रगढ़ी ने ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से पंचायत सचिव द्वारा 13 चेकों के माध्यम से धनराशि निकाले जाने की शिकायत की थी। डीएम ने इस मामले की जांच डीपीआरओ बनवारी सिंह से कराई थी जांच के दौरान यह सामने आया था कि ग्राम प्रधान ने चेकों में हेराफेरी कर 21.46 लाख की ईंट और सीमेंट खरीदी थी।
इस मामले में पंचायत सचिव को भी दोषी माना गया था। अब डीएम ने इस मामले में ग्राम प्रधान के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीज कर दिए है। वहीं गबन धनराशि की वसूली करने के आदेश दिए है ।