हाथरस जिले में 773 मतदान केंद्र और 1633 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पंचायत चुनाव के लिए जिले में 944979 मतदाता हैं। जिले में मतदाताओं के पहचान पत्र बनाए जाने के लिए 784 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है।
हाथरस में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अगले साल 15 जनवरी को किया जाएगा। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी डॉक्टर बसंत अग्रवाल ने 29 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक में दी।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी डॉक्टर बसंत अग्रवाल ने सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को बीएलओ की समय से तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में 773 मतदान केंद्र और 1633 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पंचायत चुनाव के लिए जिले में 944979 मतदाता हैं, जिसमें से महिला मतदाता 436513 एवं पुरुष मतदाता 508466 हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में मतदाताओं के पहचान पत्र बनाए जाने के लिए 784 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। 18 अगस्त तक किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची को प्रिंट करने की कार्रवाई की जाएगी। अनंतिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन पांच दिसंबर को किया जाएगा।