फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो पक्षों में हुई मारपीट, महिला सहित छह घायल

Sun, 21 Jul 2024 03:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात गांव धाधऊ में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इमसें दोनों पक्षों के एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया है। महिला व एक युवक को हाथरस रेफर किया गया।
विज्ञापन

धाधऊ में ग्राम पंचायत द्वारा बरात घर बनाया जा रहा है। शुक्रवार को निर्माण के लिए बबलू व शिवलाल में कहासुनी हो गई। दोनों के बीच मारपीट हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों मोहल्ले के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के संत कुमार, सोहन सिंह, चंद्र शेखर व विजय सिंह तो दूसरी ओर से संजीव व बबलू की पत्नी सरोज घायल हो गईं। झगड़े की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। दस लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल हालत में सरोज व विजय सिंह का हाथरस रेफर कर दिया। पुलिस ने संत कुमार, सोहन सिंह, चंद्र शेखर, शिवलाल, रिंकू, संजीव छोटू, कुलदीप, नीतेश व सोनू को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें