फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वीडियो बनाने पर सिपाहियों ने छीना मोबाइल, सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
सीओ कार्यालय पर हंगामे के बाद सीओ से बात करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में 2023 में हुई दुर्घटना के मामले में शनिवार को बयान देने आई महिलाएं प्रतिवादी से बात करते सिपाहियों का वीडियो बनाने लगीं। आरोप है कि सिपाहियों ने उनसे मोबाइल छीन लिया और अभद्रता की। इस पर महिलाओं ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गत नौ जुलाई 2023 में हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर बरौली में ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार बरौली निवासी दो किशोर घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी, जिसके विरोध में घटना के वादी हाकिम सिंह निवासी गांव बरौली कुछ दिन पहले पुलिस अधीक्षक से मिले थे। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राअधिकारी सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह को मामले की जांच करने के लिए कहा था। शनिवार को हाकिम सिंह महिलाओं के साथ बयान देने सीओ कार्यालय पर आए थे। बयान दर्ज करने के बाद सीओ चले गए। आरोप है कि इसी दौरान प्रतिवादी पक्ष आया और सीओ कार्यालय में तैनात दो सिपाहियों से बातचीत करने लगा। हाकिम सिंह पक्ष का आरोप है कि सिपाही उससे लेनदेन की बात कर रहे थे, जिसकी महिलाओं ने वीडियो बना ली। इससे सिपाही आक्रोशित हो गए, उनसे मोबाइल छीन लिया और अभद्रता की।

सीओ श्यामवीर सिंह का कहना है कि इस मुकदमे में पहले दो सब इंस्पेक्टर और एक इंस्पेक्टर अंतिम रिपोर्ट लगा चुके हैं। मैंने इनको बयान के लिए बुलाया था, सिपाहियों पर जो आरोप लगाया जा रहा है, वह झूठा है। मोबाइल से वीडियो बनाने पर इनका मोबाइल ले लिया था। उसमें से बनाई गई वीडियो को डिलीट करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें