फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिजली का तार डालने को लेकर मारपीट-पथराव, चार घायल

Wed, 10 Jan 2024 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांव बागपुर में मारपीट एवं पथराव के बाद पड़ी ईंटें। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बागपुर में सोमवार की रात बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में पहले गाली-गलौज हुई और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव में चार व्यक्ति घायल हो गए। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए भेजा। पीड़ित पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर पर सात नामजद एवं 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




गांव बागपुर निवासी नसीब खां ने सोमवार देर रात कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही राहुल, कमोद, काका, कालू, पिंटा, मुनेश एवं गोविंदा के नाम एवं 20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ उसके परिवार से मारपीट करने और पथराव कर उनको घायल करने का आरोप लगाया है। शिकायत में उन्होंने कहा कि रात को वह बिजली में कुछ खराबी होने पर घर से बाहर लगे खंभे पर डीपी से कनेक्शन कर रहे थे।



उसी समय राहुल आया और उसने कनेक्शन लगाने से मना किया। उसका कहना था जब वह डीपी में तार लगाते हैं तो उसके घर की बिजली चली जाती। इस बात पर दोनों के मध्य कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। दोनों के परिजन घर से बाहर निकल आए। देखते ही देखते दोनों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन




पथराव में उसके भाई आसिम, आरिफ, आमीन एवं उसके पिता सलीम खां घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि बागपुर में दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। एक पक्ष की तहरीर पर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में शांति कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें