संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला मानसहाय में पैतृक जमीन को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर हुए विवाद में जमकर लात घूसें और लाठी डंडे चले। इस विवाद में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। इधर, पुलिस ने दोनों पक्षों से दो दो लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई भी की है।
गांव नगला मानसहाय में पैतृक जमीन पर कब्जेदारी को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह एक ही परिवार के कुछ लोग आपस में भिड़ गए। विवाद काफी बढ़ गया, विवाद में कई लोग घायल हुए हैं। इस मामले में कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि पुलिस ने एक पक्ष के कृष्णगोपाल, राकेश शर्मा और दूसरे पक्ष के आशु शर्मा और मुकेश शर्मा के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
मारपीट में घायल वृद्ध। - फोटो : SADABAD