फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रुपयों के लेनदेन में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, पथराव

Tue, 18 Feb 2025 06:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक व्यक्ति का मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। 16 फरवरी की रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
मारपीट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के लाला के नगला में 16 फरवरी की रात रुपयों के लेनदेन में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान पथराव करने का भी आरोप लग रहा है। मामला कोतवाली तक भी पहुंचा। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन


लाला के नगला निवासी एक व्यक्ति का मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। 16 फरवरी की रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। 

इस दौरान पथराव होने का भी आरोप लग रहा है। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। इस संबंध में सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि रुपयों के लेनदेन में विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें