फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गांव लोकेरा में फैला बुखार, 37 मिले बीमार

Sat, 12 Oct 2024 05:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार के प्रकोप की खबर पर क्षेत्र के गांव लोकेरा में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। टीम को यहां 37 मरीज मिले। टीम ने इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया और इनको दवाओं का वितरण किया।
विज्ञापन

चिकित्सक डाॅ. प्रेमपाल व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव में शिविर लगाया। बीपीएम जगन्नाथ शर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 37 मरीजों का उपचार कर दवा का वितरण किया गया। इनमें बुखार के चार, खांसी के छह, खुजली के आठ, जुकाम के 12 मरीज मिले। इसके अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित भी सात मरीज मिले। मौके पर ही 11 लोगों के रक्त की जांच कराई गई। पूरे गांव में कीटनाशक का छिड़काव कराया गया और कूलरों में भरे पानी की जांच की गई। डाॅ. प्रेेमपाल ने बताया कि कूलरों में अधिक दिनों तक पानी भरकर न रखें। जरूरत होने पर ही कूलर चलाएं। अपने आसपास जलभराव न होने दें।
गौरतलब है कि इस गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। कई-कई दिन उपचार कराने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है। जब तक शरीर में दवा का असर रहता है, तब तक बुखार नहीं आता। बार-बार बुखार आने से लोगों का शरीर टूट रहा है। बदन दर्द की भी शिकायत हो रही है। गांव में अभी भी लायक सिंह, रवि, सत्यवीर, रामचरन सिंह, रामकुमार, राजेंद्र सिंह, मोना, तारा देवी, मछला देवी, राजेश देवी सहित कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। यह सभी लोग निजी चिकित्सकों से अपना उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें